Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा के धोखे से घर में अकेले पड़े Vivian Dsena, मायूसी देख फैंस ने खोला मोर्चा

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Gets Support From Fans After Avinash Mishra Betray: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में सभी कंटेस्टेंट्स अपनी गेम दुरुस्त करने में लगे हैं। लेकिन दर्शकों का मानना है कि विवियन डीसेना घर में अकेले पड़ गए हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर फैंस उनका सहारा बने।

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Gets Support From Fans After Avinash Mishra Betray: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 18' में गेम दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। गेम की खातिर लोग अब अपनी दोस्ती को भी दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं। ऐसा ही कुछ अविनाश मिश्रा ने भी बीते दिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में किया। उन्होंने विवियन डीसेना को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया, जिसे लेकर वह जमकर ट्रोल भी हुए। यहां तक कि अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना की दोस्ती पर भी जमकर सवाल उठे। लेकिन इससे इतर विवियन डीसेना भी अब 'बिग बॉस 18' में अकेले पड़ते नजर आए। उनके चेहरे पर मायूसी देख फैंस ने उनकी हिम्मत बनने की कोशिश की।

विवियन डीसेना के सपोर्ट में आए फैंस

End of Feed