Shilpa Shirodkar Don't Miss Vivian Dsena: कलर्स का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का हिस्सा रह चुकीं शिल्पा शिरोड़कर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ हफ्तों पहले कोविड 19 वायरस ने शिल्पा को जकड़ लिया था। कई दिनों तक घर में कैद और इलाज के बाद शिल्पा अब संक्रमित फ्री हैं। इस बीच शिल्पा शिरोड़कर ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत कि और बताया वो विवियन डीसेना को बिल्कुल भी याद नहीं करती हैं। बिग बॉस के घर में शिल्पा के सबसे अच्छे दोस्त विवियन ही थे लेकिन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जानिए इस रिपोर्ट में।
टेली टॉक संग इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिरडोकर (Shilpa Shirodkar) से सवाल पूछा गया कि क्या वो विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को याद करती हैं? जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं मुझे विवियन की बिल्कुल भी याद नहीं आती। मैं जो भी छोटी-छोटी रील देखती हूं, उन पर हंसती हूं। मुझे लगता है कि 'मुझे नहीं पता कि तुम जो करते हो, वो क्यों करते हो?' मैंने विवियन को बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं किया है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के घर में वो मेरा पहला दोस्त था। मैं लोगों और रिश्तों को महत्व देती हूं और यही मेरे लिए मायने रखता है।"
हालांकि शिल्पा शिरोड़कर विवियन को उनकी आने वाले जर्नी को लेकर शुभकामनाएं देती है। एक्ट्रेस को यकीन है कि विवियन जिंदगी में जरूर कुछ अच्छा करेंगे। इसी के साथ विवियन और शिल्पा की आखरी मुलाकात और आमना सामना कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' में हुआ था। दोनों स्टेज पर अच्छा बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आए।
