टीवी मसाला

YRKKH: कृष की मंगेतर बन एंट्री लेगी 'नागिन 6' की ये हसीना, अभिरा की जिंदगी लाएगी भूचाल!

Naagin 6 Actress in YRKKH: टीवी दुनिया का मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही शो 'नागिन 6' की एक हसीना की एंट्री होने वाली है। ये लड़की कृष की मंगेतर का किरदार निभाएगी और अभिरा की जिंदगी में मुसीबतों का पहाड़ भी खड़ा करेगी।

Image

yrkkh (5)

Naagin 6 Actress in YRKKH: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों लोगों का पसंदीदा शो में से एक बन गया है। दमदार ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सीरियल टीआरपी लिस्ट में धूम मचा रहा है। पिछले हफ्ते शो को लिस्ट में दूसरे नंबर का स्थान मिला और जल्द 'अनुपमा' को टक्कर देकर टॉप पर आने वाला है। ऐसे में कहानी को और दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स नए किरदार लेकर मैदान में उतरे हैं। जल्द ही सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कृष की मंगेतर पर एक नई टीवी एक्ट्रेस की एंट्री होने जा रही है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट से उड़ती-उड़ती खबर सामने आई है कि कृष की मंगेतर बन शो 'नागिन 6' में नजर आ चुकीं चारुश्री सिंह (Charushree Singh) कदम रखेंगी। चारुश्री के किरदार का नाम तराना होगा जो एक बड़े बिजनेसमैन के घर की बेटी होगी। सगाई पार्टी में एंट्री लेकर तराना सभी के होश उड़ा देगी। कृष की बोलती तराना के आगे बंद रहेगी। अभिरा को झटका तब मिलेगा जब तराना अंशुमन की बहन निकलेगी। अब देखना दिलचस्प होगा की नए किरदारों से मेकर्स कहानी में क्या भूचाल लेकर आएंगे।

इसी के साथ राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में टीवी एक्टर राहुल शर्मा ने शो में एंट्री ली जो अंशुमन का किरदार निभाने वाले हैं। आने वाले समय में अंशुमन और अभिरा एक दूजे के दुश्मन होंगे लेकिन धीरे-धीरे दोस्त बन जाएंगे। व्यपार दरबार को अंशुमन जज करेगा और विद्या-कावेरी के साड़ी बिजनेस का मजाक भी उड़ाएगा। ये देख अभिरा उसपर बरस पड़ेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article