Bigg Boss 18: शिल्पा शिरडोकर नहीं बल्कि ये कंटेस्टेंट बना नया टाइम गॉड, विवियन डिसेना की करेगा हवा टाइट

Bigg Boss 18 New Time Of God: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो घर को विवियन डिसेना के बाद अपना नया टाइम ऑफ गॉड के रूप में शिल्पा शिरडोकर मिल गई है। यहां पढिए पूरी खबर।

Bigg Boss 18 New Time Of God: कलर्स टीवी के विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 में इन दिनों खूब घमासान देखने को मिल रहा है। घर में इन दिनों टाइम ऑफ गॉड बनने के लिए कंटेस्टेंट के बीच जंग सी छिड़ गई है जो देखने में काफी मजेदार है। विवियन डिसेना एक मात्र कंटेस्टेंट बने जिन्हों लगातार दो हफ्ते घर में राजा बन राज किया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आई है कि घर को अपना नया टाइम ऑफ गॉड मिल गया है। यह कोई और नहीं शिल्पा शिरडोकर हैं, ऐसे में जनता ने यह खबर जान कैसे रिएक्शन दिए जानिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 18 New Time Of God Shilpa Shirdokar

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के सेट से बड़ी खबर सामने आई है कि इस बार विवियन डिसेना को हटाकर शिल्पा शिरडोकर (Shilpa Shirdokar) नई टाइम ऑफ गॉड बनी है। इस रेस में शिल्पा के साथ-साथ रजत दलाल और चाहत खन्ना भी शामिल थे। शिल्पा के टाइम ऑफ गॉड बनते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स एक्टिव हो गए। एक यूजर ने लिखा कि सारा मूड खराब हो गया...रजत या चाहत से कोई होता तो मजा आता। कई लोगों ने शिल्पा को नारद मुन्नी और डबल ढोलकी तक का टैग दे डाला। हालांकि अब इंटरनेट पर खबर आ रही है कि शिल्पा नहीं बल्कि रजत दलाल नए टाइम ऑफ गॉड बने हैं। फैंस के बीच टाइम ऑफ गॉड को लेकर कन्फ़्युशन बनी हुई है।

End of Feed