Bigg Boss 18: ढेर सारे सामान और नजाकत के साथ शालिनी पासी ने की एंट्री, घरवालों को इशारों पर नचाकर उठवाए नखरे

Bigg Boss 18 Shalini Passi Enters In Salman Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में अभी तक कई सितारों की एंट्री हो चुकी है। वहीं अब मशहूर इंटरनेट सेंसेशन शालिनी पासी घर में कदम रखती नजर आएंगी। उनसे जुड़ा शो का प्रोमो भी रिलीज हुआ है, जो लोगों को पसंद आ रहा है।

Bigg Boss 18 Shalini Passi Enters In Salman Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीआरपी की दुनिया में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' की टीआरपी दोगुनी करने के लिए अभी तक मेकर्स कई सितारों की एंट्री करा चुके हैं। एडिन रोज से लेकर यामिनी मल्होत्रा तक ने "बिग बॉस 18' में एंट्री कर अपनी जगह बनाने की कोशिश की। वहीं अब मेकर्स मशहूर इंटरनेट पर्सनालिटी शालिनी पासी को लेकर आने वाले हैं, जिससे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि शालिनी पासी (Shalini Passi) ने पूरी नजाकत के साथ शो में कदम रखा और घरवालों को एंट्री के साथ ही अपने इशारे पर नचाना शुरू कर दिया।

'बिग बॉस 18' में शालिनी पासी ने की एंट्री

End of Feed