Bigg Boss 18: किडनैपिंग सहित कई आरोपों का नहीं है रजत दलाल को कोई पछतावा!! कहा 'इंसान हूं मूर्ति नहीं'...

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में नजर आ रहे रजत दलाल पर किडनैपिंग और कई अन्य आपराधिक धराएं लगी हुई हैं। ऐसे में अपने इस सभी आरोपों पर रजत दलाल ने शो में क्या कहा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में इन दिनों काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट के बीच ट्रॉफी के लिए घमासान युद्ध छिड़ गया है। हर दिन घर में कुछ नया होता ही रहता है जिससे दर्शकों का खूब मनोरंजन होता है। इस बीच मेकर्स ने कई मीडिया जर्नलिस्ट की एंट्री बिग बॉस 18 में कराई है। ऐसे में हर पत्रकार ने कंटेस्टेंट ने उनकी पर्सनल और गेम को लेकर सवाल पूछे जिसमें रजत दलाल का भी नंबर आया। हाल ही के रिलीज हुए प्रोमो में रजत दलाल से पत्रकार ने किडनैपिंग केस और आने आपराधिक धाराओं को लेकर सवाल पूछे।

Bigg Boss 18 (34)

बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला की पत्रकार रजत दलाल (Rajat Dalal) से पूछते हैं कि आपके ऊपर 365 किडनैपिंग की धारा लगाई हुई है। इसी के साथ 323 नुकसान पहुंचना, 294B अश्लीलता, 506 B के तहत धमकी और अन्य आपराधिक धराएं आप पर लगी है। ऐसे में यह सब सुन रजत दलाल कहते हैं कि मैं एक इंसान हूं मूर्ति तो हूं नहीं। रजत का यह जवाब सुन फैंस हक्के बक्के रह गए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने रजत डाला को गुंडा तक कह डाला है।

End of Feed