Bigg Boss 18 : घर में नई फुलझड़ियों को देख मचला करणवीर-रजत का दिल, ईशा-एलिस को हुई जलन

Bigg Boss 18 New Promo : बिग बॉस 18 के घर पर यामिनी, एडिन और अदिति अपने हॉट अवतार से ग्लैमर का तड़का लगाने आ गई हैं। तीन नए सदस्यों को अपनी टीम में शामिल होता देखकर घर वाले भी हैरान हो गए हैं। आइए आपको दिखाते हैं तीन नए लोगों के आने से घर वालों को कैसा लग रहा है।

Bigg Boss 18 New Promo : बिग बॉस 18 में आज रात तीन नई कन्टेस्टन्ट की एंट्री होने वाली है, घर में ग्लैमर का तड़का लगाने तीन नई वायरल एक्ट्रेस आने वाली है। हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें सलमान खान(Salman Khan) नई सदस्यों को घरवालों से मिलवा रहे हैं । घर में यामिनी मल्होत्रा( Yamini Malhotra) , एडिन रोज( Edin Rose) और अदिति मिस्त्री( Aditi Mistry) की एंट्री से हर कोई हैरान हो गया है। आइए आपको दिखाते हैं तीन नए लोगों के आने से घर वालों को कैसा लग रहा है।

Bigg Boss 18 New Promo

बिग बॉस 18 के घर पर यामिनी, एडिन और अदिति अपने हॉट अवतार से ग्लैमर का तड़का लगाने आ गई हैं। तीन नए सदस्यों को अपनी टीम में शामिल होता देखकर घर वाले भी हैरान हो गए हैं। शो के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि कैसे बिग बॉस सभी घरवालों से अदिति, एडिन और यामिनी को मिलवाते हैं। उन्हें देखकर करणवीर मेहरा से लेकर रजत दलाल तक हर कोई खुश हो जाता है। करणवीर मेहरा कहते हैं कि हम सबसे लकी 6 लड़के हैं, वहीं ईशा और एलिस बोलते हैं कि इनके आने से तुम सभी कैसे खुश हो गए हो।

End of Feed