Bigg Boss 18: इनाम में मिली मोटी रकम को इस नेक काम में खर्च करेंगे करण वीर मेहरा, दिलेरी देख फैंस भी होंगे खुश

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 18' के विनर बने करण वीर मेहरा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि आखिर वो जीती हुई इनाम राशि का क्या करेंगे। करण का जवाब सुन आप वाहवाही करने से रोक नहीं पाएंगे।

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra: कलर्स टीवी का कंट्रोवर्सी से लबालब भरा शो 'बिग बॉस 18' ने कुछ दिन पहले आखिरकार टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया है। 19 जनवरी को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसमें सीजन 18 के विजेता करण वीर मेहरा बने। चमचमाती ट्रॉफी और इनाम राशि लेकर करण वीर मेहरा ने सभी का दिल जीत लिया। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण वीर मेहरा ने इस बात का खुलासा किया कि वो इस जीती हुई इनाम राशि का क्या करेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra

रियलिटी शो 'बिग बॉस 18'( Bigg Boss 18) के विनर करण वीर मेहरा को शो की ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपए प्राइज़ मनी भी मिली। हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर करण वीर मेहरा इस मोटी रकम का क्या करेंगे। हालांकि अब करण ने फैंस के इस सवाल का जवाब दे दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान करण ने बताया कि वो इस प्राइज़ मनी को स्टाफ के बच्चों की पढ़ाई में खर्च करेंगे। काफी समय से एक्टर इस चीज को प्लान कर रहे थे। आपको जानकार हैरान होगी कि करण वीर पहले से ही कुछ बच्चों की पढ़ाई में अपना योगदान दे रहे थे।

End of Feed