टीवी मसाला

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना की बेटी पर कमेंट कर करण वीर मेहरा को हो रहा है पछतावा, सरेआम कबूला जुर्म

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Reacts On His Comment For Vivian Dsena Daughter: 'बिग बॉस 18' में रोस्ट टास्क के दौरान करण वीर मेहरा ने विवियन डीसेना की बेटी पर कमेंट किया था, जिसे लेकर उनकी जमकर थू-थू हुई। वहीं अब इस मामले पर करण वीर मेहरा ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

विवियन डीसेना की बेटी पर किये गए कमेंट को लेकर करण को हुआ पछतावा

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Reacts On His Comment For Vivian Dsena Daughter: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी और लाखों रुपये अपने नाम किये। उन्होंने विवियन डीसेना, रजत दलाल, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और चुम दरांग को मात देकर अपने नाम का परचम लहराया। लेकिन फिनाले से पहले करण वीर मेहरा ने विवियन डीसेना की बेटी को लेकर ऐसी बात कह दी थी, जिसपर उनकी जमकर थू-थू हुई। यहां तक कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने भी इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने तुरंत इस बात के लिए माफी मांगी थी। लेकिन अब उन्होंने सरेआम फिर से अपना जुर्म कबूला है।

'बिग बॉस 18'(Bigg Boss 18) की ट्रॉफी जीतने के बाद करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने मीडिया को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कबूला कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की बेटी पर कमेंट करना बहुत ही घटिया चीज थी। करण वीर मेहरा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "जिस टास्क में मैंने ईडन को उठाया और रजत दलाल की दाढ़ी ट्रिम करी, वो मेरे लिए बहुत हाई प्वॉइंट था। लेकिन सबसे घटिया चीज वो थी जब मैंने विवियन डीसेना को रोस्ट किया। मुझे उस चीज को नजरअंदाज करना चाहिए था।"

विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के बारे में बात करते हुए करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने आगे कहा, "शो पर हमारी थोड़ी अनबन हुई। असल में दोस्ती के लिए हमारी परिभाषा बहुत अलग है। उसने मुझे बहुत अच्छा दोस्त माना। लेकिन मैं ऐसी जगह से आया, जहां से मुझे लगा कि उसे चीजें बहुत आसानी से मिली हैं। लेकिन अब 100 दिन की दोस्ती हो चुकी है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article