Bigg Boss 18: तो इस शख्स की वजह से Karan Veer Mehra को मिली ट्रॉफी, वीडियो शेयर कर बोले- जो भर-भरकर वोट आए...

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Reveals Reason Of Winning Salman Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा ने जीत दर्ज की। अब उन्होंने वीडियो शेयर कर अपनी जीत का कारण बताया है। करण वीर मेहरा का कहना है कि इस एक इंसान की वजह से उन्हें वोट मिले थे।

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Reveals Reason Of Winning Salman Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के फिनाले में करण वीर मेहरा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम कर विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरांग और रजत दलाल को मात दी। हालांकि कुछ दर्शकों का कहना था कि करण वीर मेहरा को ट्रॉफी नहीं मिलनी चाहिए थी, क्योंकि वोटिंग ट्रेंड में रजत दलाल आगे चल रहे थे। लेकिन अब इन सबसे इतर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने वीडियो शेयर कर अपनी जीत का कारण साझा किया है। उन्होंने अपने वीडियो में उस शख्स से भी मुलाकात कराई, जिसे लेकर उनका दावा है कि उसकी वजह से ही करण वीर मेहरा को भर-भरकर वोट मिले।

'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा ने इस शख्स को बताया जीत का कारण

End of Feed