टीवी मसाला

Bigg Boss 18 के बाद फिर साथ आए चुम दरांग और करण वीर मेहरा, इस प्रोड्यूसर की फिल्म में बनेंगे लीड कपल?

Bigg Boss 18 Chum Darang Karan Veer Mehra Reunited After Show: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में चुम दरांग और करण वीर मेहरा की दोस्ती ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब दोनों फिर से एक साथ आए हैं। खास बात तो यह है कि उनके साथ दिग्विजय सिंह राठी भी नजर आए।

Image

करण वीर मेहरा, चुम दरांग और दिग्विजय राठी आए साथ

Bigg Boss 18 Chum Darang Karan Veer Mehra Reunited After Show: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में चुम दरांग और करण वीर मेहरा की दोस्ती ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यहां तक कि चुम दरांग और करण वीर मेहरा का हैशटैग #Chumveer भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। 'बिग बॉस 18' खत्म होने के बाद ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल रहा कि अब चुम दरांग (Chum Darang) और करण वीर मेहरा अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे या नहीं। दूसरी ओर रजत दलाल ने दोनों की बॉन्डिंग को फेक बता दिया था। लेकिन बीती रात एक इवेंट में चुम दरांग और करण वीर मेहरा 'बिग बॉस 18' के बाद फिर से साथ में नजर आए। खास बात तो यह है कि उनके साथ-साथ 'बिग बॉस 18' फेम दिग्विजय सिंह राठी भी दिखाई दिये।

टीवी की दुनिया के मशहूर प्रोड्यूसर संदीप सिकंद (Sandeep Sikand) ने चुम दरांग (Chum Darang) और करण वीर मेहरा के साथ फोटोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में विवियन डीसेना की पार्टी पर भी तंज कसा। संदीप सिकंद ने लिखा, "तुम लोगों को किसी स्पॉन्सर पार्टी में बुलाए जाने की जरूरत नहीं है। तुम लोग अपने आप में पार्टी हो। यहां आने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। तुम लोगों को मेरा ढेर सारा प्यार और खूब सारी शुभकामनाएं।"

चुम दरांग और करण वीर मेहरा के साथ फिल्म बनाएंगे संदीप सिकंद?

संदीप सिकंद (Sandeep Sikand) के साथ करण वीर मेहरा और चुम दरांग (Chum Darang) को देखकर पैपराजियों ने उनसे पूछा कि क्या वो उनके साथ एक सीरियल बनाएंगे। इसपर संदीप सिकंद ने साफ ऐलान कर दिया कि वह कोई सीरियल नहीं बल्कि फिल्म बनाएंगे। बता दें कि करण वीर मेहरा ने संदीप सिकंद का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनकी वजह से ही इस गेम को सही दिशा मिली है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article