Bigg Boss 18: हमेशा विवादों में घिरे रहने वाला शो बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान युद्ध छिड़ गया है। शो की ट्रॉफी हथियाने के लिए सभी घरवाले एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। शो में इन दिनों घरवालों के बीच काफी तमाशे देखने को मिल रहे हैं, जिससे दर्शकों को एंटेरटेनमेंट का फुल डोज मिल रहा है। शो के आज वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि सारा अरफीन खान करण वीर मेहरा पर हाथापाई करने का आरोप लगाती है। ऐसे में अब सारा अरफीन खान की क्लास लगाते हुए फैंस करणवीर मेहरा के सपोर्ट में उतरे हैं।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला था कि सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) टास्क में अन्य घरवालों को चोट पहुंचा रही होती है। यह देखते हुए करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) उन्हे शांत और ऐसा ना करने के लिए दोनों हाथों से पकड़ लेंगे। लेकिन बैलेंस बिगड़ने के चलते सारा अरफीन खान गिर जाती हैं। घरवाले और सारा करण पर हाथापाई करने का आरोप लगाते हैं। सिर्फ यही नहीं करण को शो से बाहर करने के लिए बिग बॉस से गुहार लगाते हैं। ये सब देखने के बाद अब उल्टा सारा पर दर्शक भड़क गए हैं और करण को अपना समर्थ दे रहे हैं।
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' के एक फैन ने ट्विटर पर लिखा कि यह बहुत साफ है कि करण सारा को पागल होने से रोक रहा है और वो अपना संतुलन खो चुकी है। वहीं दूसरे यूजर ने सारा की इस हरकत को 'वूमेन कार्ड' तक बताया दिया। अन्य दर्शक भी करण के इस एक्ट से काफी खुश हैं। करण को दर्शकों से खूब प्यार और सरहाना मिल रही है।
