Hina Khan in Bigg Boss 18: टीवी दुनिया का सबसे चर्चित शो में से एक बिग बॉस 18 इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। हर दिन मेकर्स नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ शो परदे पर पेश करते हैं। एंटेरटेन्मेंट का तड़का लगाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हर हफ्ते की तरह सलमान खान वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं लेकिन इस बार उनका साथ देने टीवी हसीना एंट्री ले रही है। टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस बार वीकेंड का वार के मंच पर सलमान खान संग नजर आएंगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट मे पढिए पूरी खबर।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान संग हिना खान (Hina Khan) नजर आएंगी। इंडिया फोरम की रिपोर्ट की मानें तो ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी में भी हिना घर में एंट्री लेंगी और घरवालों संग बातचीत करेंगी। ऐसे में हिना के फैंस काफी खुश हैं और हसीना को टीवी पर वापिस देखने के लिए उतावले हैं। बता दें बीमारी में भी हिना खान बिग बॉस से पहले कई बार रैंप वॉक कर चुकी हैं। हिना खान का जज्बा इन दिनों आसमान की बुलंदियों पर है और यह देख हर कोई एक्ट्रेस की जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है।
हिना खान बिग बॉस सीजन 11 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं जिसे शिल्पा शिंदे ने जीता था। कई बार एक्ट्रेस को गेस्ट के तौर पर मेकर्स ने घर में बुलाया। शो की टीआरपी की बात करें तो दर्शकों का मानना है की यह सीजन बोरिंग है। ऐसे में 8वें हफ्ते बीत चुके हैं और शो टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 से भी बाहर है। इसी को मद्दे नज़र रखते हुए मेकर्स टीआरपी पाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहा है।
