Bigg Boss 18 Premier: चुम दरांग का मजाक उड़ाकर बुरा फंसे शहजादा धामी, पहले दिन ही लोगों ने लगाई लताड़

Bigg Boss 18 Shehzada Dhami Trolls For Racist Remark On Chum Darang: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में चुम दरांग की एंट्री हुई। लेकिन एक्टर शहजादा धामी ने उनका नाम सुनकर उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। अपनी इस हरकत के लिए शहजादा अब बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

Bigg Boss 18 Shehzada Dhami Trolls For Racist Remark On Chum Darang: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' का आगाज हो चुका है, जिसे सलमान खान ने भी पूरे स्वैग के साथ होस्ट किया है। 'बिग बॉस 18' में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है, जिसमें ईशा सिंह से लेकर 'अनुपमा' फेम मुस्कान बामने और शहजादा धामी तक शामिल हैं। 'बिग बॉस' के घर में कंटेस्टेंट की एक-एक बात पर बवाल मच सकता है, इस बात का जीता-जागता सबूत भी मिल गया। दरअसल, शो में शहजादा धामी कंटेस्टेंट चुम दारांग (Chum Darang) के नाम का मजाक उड़ाते नजर आए। शहजादा धामी का ये तरीका लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया और उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर को लताड़ना शुरू कर दिया।

'बिग बॉस 18' में चुम दरांग का मजाक उड़ाकर फंसे शहजादा धामी

End of Feed