Bigg Boss 18: फीडबैक मिलते ही Eisha Singh ने बहाए आंसू, बोली 'कहीं बाहर निकलते ही टमाटर ना पड़े...."

Bigg Boss 18 Eisha Singh and Avinash Mishra: हाल ही में बिग बॉस 18 के वीकेंड के वार पर फराह ने होस्ट के तौर पर शो कई गद्दी संभाली थी। ईशा सिंह की क्लास लगाते हुए फराह खान ने उन्हें उनका असली चेहरा दिखाया था। ऐसे में बुरा फीडबैक मिलने के बाद ईशा घर में आंसू बहाती नजर आईं। चलिए रिपोर्ट पर नजर डालें।

Bigg Boss 18 Eisha Singh and Avinash Mishra: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में बचे हुए कंटेस्टेंट्स गेम में आगे बढ़ने के लिए सारी हदें पार करने में लगे हैं। अब बीते वीकेंड के वार पर हमने देखा कि सलमान खान की जगह फराह खान ने शो होस्ट किया था। इस दौरान फिल्म डायरेक्टर ने घरवालों की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहाँ तक की फराह खान ने घरवालों के चेहरों से नकाब भी उतारा। घर में मौजूद ईशा सिंह को मिले फीडबैक में फराह ने उनको बताया की लोग उन्हने बाहर #EforEvil का टैग दे रहे हैं। ये सुन ईशा (Eisha Singh) अपने आंसू नहीं रोक पाईं और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) संग अपना दुख साझा करती दिखाई दीं। चलिए पूरी रिपोर्ट पर नजर डालें।

Bigg Boss 18 Eisha Singh and Avinash Mishra

Bigg Boss 18 Eisha Singh and Avinash Mishra:

बिग बॉस 18 के घर से एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में ईशा सिंह (Eisha Singh) अपने दोस्त अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के कंधे पर सिर रख आंसू बहाती दिखाई दे रहे हैं। ईशा रोते हुए बोलती हैं कि "मैं बाहर ऐसी दिख रही हूँ जो मैं हूँ नहीं। मुझे मम्मी की बहुत याद आ रही है। वो आकार मुझे एक बार बता दें कि मैं बाहर कैसी दिख रही हूँ। पता चले मैं बाहर जाऊं और लोग मुझ पर टमाटर फेंके।" इस पर अविनाश उनको दिलासा देते हुए बोलते हैं कि 'कोई बात नहीं बाबू रोते नहीं हैं।'

End of Feed