Bigg Boss 18: चाहत के कैरेक्टर पर कीचड़ उछालकर ईशा को नहीं हुआ पछतावा, लोग बोले- कीचड़ भी इससे ज्यादा साफ है

Bigg Bos 18 Eisha Singh Brutally Trolls After Interview With Saurabh Dwivedi: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में ईशा सिंह ने बताया कि उन्हें चाहत पांडे और अरफीन खान को कनेक्ट करने पर कोई पछतावा नहीं है।

Bigg Bos 18 Eisha Singh Brutally Trolls After Interview With Saurabh Dwivedi: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में बीते दिन कुछ स्पेशल गेस्ट ने आकर कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब किये, साथ ही उनसे गेम का रुख भी पूछा। 'बिग बॉस 18' में पत्रकार सौरभ द्विवेदी भी आए थे, जहां उन्होंने पहले करण वीर मेहरा से बातचीत की और बाद में ईशा सिंह से भी सवाल-जवाब किये। लेकिन सौरभ द्विवेदी संग इंटरव्यू के बाद से ही ईशा सिंह एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गई हैं। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) कंटेस्टेंट्स ईशा सिंह को लोगों ने 'घटिया' कहना भी शुरू कर दिया है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में दिखाई दिया कि सौरभ द्विवेदी ने ईशा सिंह (Eisha Singh) से सवाल किया कि आपने चाहत पांडे को आरफीन खान के साथ रोमांटिक तरीके से जोड़ने की कोशिश की थी। आपने कहा था कि ओह माय गॉड, क्या रोमांटिक सीन चल रहा है। इसपर ईशा सिंह ने कहा कि हां उस दौरान चाहत पांडे, आरफीन खान को बहुत ही प्यार से देख रही थी। इसपर सौरभ द्विवेदी ने सवाल किया कि क्या आपको पछतावा होता है? सौरभ के सवालों पर ईशा ने जवाब दिया, "नहीं मुझे नहीं हुआ, क्योंकि मुझे जो महसूस हुआ, मैंने वो कहा।"

End of Feed