Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा और दिग्विजय के बीच हुई हाथापाई, विवियन डिसेना के पीछे पड़ीं चाहत पांडे

Bigg Boss 18 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अविनाश मिश्रा और दिग्विजय के बीच घर में भयंकर लड़ाई हुई। वहीं दूसरी तरफ चाहत पांडे भी विवियन डिसेना के पीछे पड़ उन्हे खूब तंग कर रही है।

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में कंटेस्टेंट के बीच की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं। हर दिन घर में कोई ना कोई नई बात का कलेश देखने को मिलता ही है। हालांकि इन सब कलेश से बिग बॉस के मेकर्स को कोई फायदा नहीं हो रहा है। टीआरपी लिस्ट में शो टॉप 10 शोज से भी बाहर रहा जो एक निराशा वाली बात है। इस बीच सोशल मीडिया पर मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें अविनाश मिश्रा और दिग्विजय की बीच चिंगारी ने अब आग का रूप ले लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो की एक झलक।

Bigg Boss 18 Promo

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला कि शुरुआत में चाहत पांडे विवियन डिसेना के आगे पीछे घूम रही हैं और दोनों को बंटी-बबली का टैग दिया गया। चाहत विवियन के चीजें छीनकर कंटेस्टेंट को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। यह सब कर चाहत विवियन से अपनी हर एक लड़ाई का बदला छेड़कर ले रही हैं। वहीं दूसरी तरफ टास्क के दौरान दिग्विजय और अविनाश मिश्रा एक दूजे के साथ धक्का मुक्की करते हैं। दोनों गुस्से में अपना आप खो बैठते हैं और एक बार फिर हाथापाई करने पर उतर जाते हैं। गरमा-गर्मी के बीच दिग्विजय भाग रहे होते हैं तभी अविनाश उन्हे धक्का देकर गिरा देते हैं।

End of Feed