Bigg Boss 17: टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में कंटेस्टेंट्स ने पहले ही दिन से अपनी गेम खेलना शुरू कर दी है। घर में मन्नारा, विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी की गेम को लोग पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा के बीच में जमकर बहस देखने को मिली है। आज के एपिसोड में घरवालों की पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में घरवालों को मीडिया के तीखे सवालों के जवाब देने होंगे। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो शेयर किए है। फैंस को पहले सलमान खान के साथ पहले वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार है।
Bigg boss 17 (credit pic: instagram)
वीकेंड का वार पर सलमान किसी की क्लास लगाएंगे। किसकी करेंगे तारीफ। ये देखना दिलचस्प होगा। रिपोर्ट के अनुसार, वीकेंड का वार पर टाइगर और कृति अपनी फिल्म गणपत के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा कृष्णा अभिषेक भी शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे।
अभिषेक कुमार को फटकार लगाएंगे सलमान
शो के होस्ट सलमान अभिषेक को उनके बिहेवियर के लिए कड़ी फटकार लगाएंगे। इसके अलावा नील और ऐश्वर्या को भी वेकअप कॉल मिलेगा। घर में दोनों ना के बराबर दिख रहे हैं। घर में विक्की भैया की स्ट्रैटेजी पर भी फोकस होगा। बिग बॉस 17 का पहला वीकेंड काफी धमाकेदार होने वाला है। इस बार शो में काफी कुछ अलग हो रहा है। शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है।
