Bigg Boss 17: नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की लोगों ने लगाई क्लास, अंकिता लोखंडे के बारे में बोलना पड़ा भारी

Bigg Boss 17: सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में आए नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इसका कारण है कपल का अंकिता लोखंडे के बारे में बात करना, जिसको लेकर उन्हें काफी सुनाया जा रहा है।

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो दिन भर दिन मजेदार होते जा रहा है। दो दिन में सभी कंटेस्टेंट के बीच उथल-पुथल मच गया है। ऐसे में शो में आए सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' से घर-घर मशहूर हुए नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा को लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। इसी के साथ उनको शो में ज्यादा लोग पसंद भी नहीं कर रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे ऐश्वर्या और नील को लोग लताड़ लगा रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिये पूरी खबर।

Bigg Boss 17

दरअसल बीते एपिसोड नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को बिग बॉस ने गेम समझने के लिए एक मेडिडेशन रूम में भेजा। जहां वो सिर्फ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के गेम के बारे में बात कर रहे थे। इसी के साथ नील-ऐश्वर्या ने कपल को थ्रेड भी माना, जिसको लेकर अब लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा कि नील और ऐश्वर्या अंकिता के लिए इस हद तक जुनून हैं कि वह उनके इस बोरिंग कपल के बारे में एक बार भी बात नहीं करते हैं। वहीं दूसरा यूजर लिखता है की एक बार भी अंकिता लोखंडे को नील-ऐश्वर्या के बारे में कुछ भी गलत बात करते हुए नहीं देखा गया है। इस जोड़े को षड्यंत्र बनाते हुए और उसके और विक्की के बारे में गलत बनाते हुए देखें जब बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) ने उन्हें एक अजीब डेट के लिए बुलाया।

End of Feed