Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन से अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 9वें हफ्ते में घर को पहला कैप्टेंसी टास्क हुआ। इस टास्क को मुनव्वर फारुकी ने जीत लिया है। टास्क के बाद घर में बिग बॉस ने मुनव्वर को बताया कि कैसे अंकिता बाहरी लोगों से गेम को लेकर सवाल पूछ रही है। इस बात को लेकर घरवाले जमकर बवाल मचाते हैं। अब घरवाले अंकिता को क्या सजा देते हैं। ये देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। घर में मिड वीक एलिमिनेशन होने वाला है। आइए जानते हैं कौन सा सदस्य घर छोड़कर जा रहा हैं?
Bigg Boss 17 (credit pic: instagram)
रिपोर्ट्स के अनुसार, घर में एलिमिनेशन ट्विस्ट होगा। इस टास्क के दौरान नील भट्ट घर से बेघर हो जाएंगे। नील भट्ट को घरवाले वोट आउट में बाहर करने वाला है। इस ट्विस्ट से ऐश्वर्या को धक्का लगेगा। ऐश्वर्या और नील ने साथ में घर में एंट्री की थी। नील के जाने के बाद घर में रहना ऐश्वर्या के लिए काफी मुश्किल होने वाला है।
नील होंगे शो से बाहर
कुछ यूजर्स का कहना है कि नील के जाने से ऐश्वर्या की गेम दिखाई दी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी खुलासा नहीं किया है। इस हफ्ते घर के बेघर होने के लिए 4 सदस्य नॉमिनेटेड हुए हैं। वीकेंड पर किसकी लगेगी क्लास। ये देखना दिलचस्प होगा।
