Bigg Boss 17: इस हफ्ते वीकेंड का वार करण जौहर (Karan Johar) ने होस्ट किया है। करण ने वीकेंड पर अनुराग डोभाल और खानजादी को जमकर लताड़ लगाई। करण ने कहा, आप लोगों को इस शो की कदर नहीं है। लोग सालों से इस शो में आने की कोशिश कर रहे हैं। आप लोग घर के कोनों में बार- बार जाकर घर छोड़ने की जिद्द कर रहे हैं। इतना ड्रामा क्यूं करना है आप लोगों को। इसके अलावा करण ने अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा को भी लताड़ लगाई। वो कहते हैं कि आप दोनों दोगुले हो। आप लोगों की कोई गेम नहीं है। मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में करण सभी घरवालों को बताते हैं कि सनी ने घर के अहम नियम का उल्लंघन किया है।
Bigg boss 17 (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Animal Box Office Collection Day 1 (Early Trends): एनिमल ने चकनाचूर किया पठान- गदर 2 का रिकॉर्ड, मिली इतनी ओपनिंग
करण कहते हैं कि सनी ने घर में फिजिकल वायलेंस किया है। इस वजह से वो घर से सीधा-सीधा बेघर होते हैं। ये बात सुनकर सभी घरवाले शॉक हो जाते हैं। अरुण इस बात को सुनकर फूट-फूटकर रोने लगते हैं। अभिषेक भी रोते- रोते कहते हैं कि सर मैं एलिमिनेशन नहीं चाहता था। मुझे लगा बस उसे बिग बॉस डांटेंगे। मैं नहीं चाहता हूं कि वो घर छोड़कर जाए। सनी के एलिमिनेशन से सभी घरवाले काफी इमोशनल हो जाते हैं।
सनी आर्या हुए घर से एलिमिनेट
दरअसल सनी और अभिषेक के बीच में झगड़ा होता है। इस झगड़े के दौरान सनी अभिषेक के साथ फिजिकल हो जाते हैं। इस बात को लेकर अभिषेक ने घर में जमकर बवाल मचाया। अभिषेक ने बिग बॉस से एक्शन लेने की मांग की थी।
