Bigg Boss 17 Promo: मुनव्वर फारूकी ने भरी महफिल में उधेड़ दी विक्की की बखिया, अंकिता लोखंडे का फिर बना मुंह

Bigg Boss 17 Munawar Faruqui Roast Vicky Jain Badly: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' में आज रात रोस्ट टास्क होने वाला है। इस टास्क में मुनव्वर फारूकी ने विक्की जैन की बखिया ही उधेड़कर रख दीं। उनकी बातें सुनकर अंकिता लोखंडे ने भी मुंह बनाना शुरू कर दिया।

Bigg Boss 17 Munawar Faruqui Roast Vicky Jain Badly: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' को टीआरपी लिस्ट में टॉप पर पहुंचाने के लिए मेकर्स इसमें स्टैंडअप कॉमेडी और रोस्ट शो कराने वाले हैं, जिसके तहत घरवाले अपनी स्क्रिप्ट तैयार कर बाकी सदस्यों को रोस्ट करते नजर आएंगे। इस टास्क के आधार पर ही ऑडियंस कंटेस्टेंट्स को वोट भी देंगे। बता दें कि बिग बॉस 17 में होने वाले इस रोस्ट टास्क के तहत मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने विक्की जैन की बखिया ही उधेड़कर रख दीं। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडयि ापर तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed