टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Promo: अभिषेक कुमार ने जनता के सामने ईशा को दिखाई औकात, एड़ी तले कुचला सारा गुरूर

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Roast Isha Malviya: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में आज रोस्ट टास्क होने वाला है, जिसके तहत घरवाले कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करते नजर आएंगे। हाल ही में बिग बॉस 17 से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय को आड़े हाथों लेते दिखे।

Image

'बिग बॉस 17' में ईशा मालवीय को अभिषेक कुमार ने दिखाई औकात

Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Roast Isha Malviya: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स आज रात रोस्ट टास्क कराएंगे, जिसके तहत घर में बड़ी मात्रा में दर्शकों की भी एंट्री होगी। बिग बॉस 17 के रोस्ट टास्क के तहत कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को दर्शकों के सामने रोस्ट करते दिखाई देंगे। खास बात तो यह है कि इससे जुड़ा एक प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने मुनव्वर फारूकी को तो रोस्ट किया ही। साथ ही ईशा मालवीय का सारा गुरूर भी मिट्टी में मिला दिया।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का ये प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आया कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) घरवालों को रोस्ट करने के लिए मंच पर आते हैं। वह मुनव्वर के पास बैठकर कहते हैं, "मेरे और मेरे दोस्त के बीच एक कॉमन चीज है, 'लड़की।' मुझे मिल नहीं रही और इसके लिए घर में भी लाइन लगी हुई हैं।" अभिषेक कुमार की बातें सुनकर जहां सब हंसने लगते हैं तो वहीं मुनव्वर फारूकी जैकेट में अपना मुंह छुपा लेते हैं। लेकिन बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार यहीं नहीं रुके।

अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने रोस्टिंग के दौरान ईशा मालवीय (Isha Malviya) को आड़े हाथों लिया और कहा, "ईशा जी हमेशा कहती रहती हैं कि मैंने टीवी तोड़ा है, टीवी तोड़ा है। टीवी का तो पता नहीं, लेकिन मैंने तेरा गुरूर जरूर तोड़ा है।" अभिषेक की बातें सुनकर ईशा मालवीय का पारा चढ़ जाता है और वह एक्टर की ओर इशारा करते हुए 'नहीं-नहीं' कहती हैं। बता दें कि इन दिनों ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे और आयशा खान लोगों की नजरों में चढ़े हुए हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article