Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ही टीवी की दुनिया में दस्तक देगा। ऐसे में मेकर्स कंटेस्टेंट्स को ढूंढने में एड़ी छोटी का जोर लगा रहे हैं। रिपोर्ट्स का मानना है की शो में मेकर्स जोड़ी वर्सेज सिंगल का थीम रख रहे हैं। जिसमें टीवी और बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियां और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके सदस्य आपस में भिड़ेंगे। अब हाल ही मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है, साथ ही ये भी बता दिया है की कब से शुरू होने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए शो से जुडी हर डिटेल्स के बारे में।
Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के मशहूर और कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो बिग बॉस 17 का एक नया प्रोमो मेकर्स ने जारी किया है। इसी के साथ मेकर्स ने लांच डेट और टाइम भी रिलीज कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए सभी डिटेल्स के बारे में।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के मेकर्स ने एक नया प्रोमो में जारी किया है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) एक बॉम्ब को डिफ्यूज़ करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में एक्टर बोलते हुए दिखे की इससे भी ज्यादा एक्सक्लूसिव लोग घर में आएंगे। इस बार दिल दिमाग और दम का होगा ये खेल, लेकिन सब के लिए होगा अलग। प्रोमो काफी धमाकेदार लग रहा है, जिसे देख फैंस शो के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं। इसी के साथ शो मेकर्स ने आखरी में शो की रिलीज डेट भी जारी कर दी है।
शो 15 अक्टूबर से रात 9 बजे कलर्स टीवी पर रिलीज किया जाएगा। इसी के साथ 24 घंटे वाली लाइव स्ट्रीम को ओटीटी प्लेटफार्म जीओ सिनेमा के एप पर किया जा रहा है। सभी एपिसोड को आप ओटीटी प्लेटफार्म पर फ्री में देख सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें की इस बार शो के लिए हर्ष बेनीवाल, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, ट्विंकल अरोरा और अंकिता लोखंडे जैसे टीवी स्टार्स का नाम सामने आ रहा है।
