Bigg Boss 17: अरुण माशेट्टी ने उड़ाया विक्की जैन के गंजेपन का मजाक, भड़कीं अंकिता लोखंडे ने लगाई क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 10, 2023, 10:19 AM IST

Bigg Boss 17 Promo: वीकेंड का वार एपिसोड के बाद विक्की जैन और अरुण माशेट्टी के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। अरुण ने विक्की के गंजेपन का मजाक उड़ाया। इस बात से अंकिता लोखंडे भड़क जाती है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस के घर से कल सना रहीस खान (Sana Raees Khan) बाहर निकल गई। सना के जाने से मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) काफी अपसेट नजर आईं। सना और मन्नारा के बीच में अच्छी बॉन्डिंग थी। दोनों घर में अक्सर एक- दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आती थी। सना के जाते ही अरुण माशेट्टी (Arun Mahashetty) विक्की जैन (Vicky Jain) से कहते हैं कि मंडली 2.0 से एक सदस्य बाहर हो गया है। अब आप उस नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को अपनी मंडली में शामिल करेंगे। विक्की कहते हैं , आज मेरी दोस्त गई है और अभी मेरा मन नहीं है इन चीजों के बारे में बता करने का। अरुण विक्की से कहते हैं कि मंडली कमजोर पड़ने लगती है ना? दोनों के बीच में बहस होने लगती है। ये झगड़ा अगले दिन भी देखने को मिलता है। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है।

वीडियो में अरुण विक्की से फ्लोर साफ करने के लिए कहते हैं लेकिन विक्की छुट्टी की बात कहकर काम करने से मना कर देते हैं। अरुण विक्की को पलटु बोलते हैं।विक्की भी जवाब में कहते हैं, अरे चुगली, इससे पहले सो रहा था। इस दौरान विक्की अभिषेक से उसकी ब्राउन कैप मांगते हैं।

End of Feed