Bigg Boss 17: Ankita Lokhande और ऐश्वर्या शर्मा में हुईं तीखी बहस, नेशनल टेलीविजन पर जमकर सुनाई एक-दूसरे को खरी खोटी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 17, 2023, 10:25 AM IST

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। इससे पहले भी दोनों के बीच में कई झगड़े हो चुके हैं। गेम की शुरुआत से ही अंकिता और ऐश्वर्या में नहीं बनती है।

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर चल रहा है। फैंस इस शो से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट को जाने के लिए बेकरार रहते हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार पर खानजादी घर से बेघर हो गई। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में टीवी की बहुएं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) एक - दूसरे से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। अंकिता और ऐश्वर्या के बीच में शुरुआत से ही छत्तीस आंकड़ा है। अब दोनों खुलकर एक- दूसरे से झगड़ा करते दिखाई दे रही हैं।

End of Feed