Priyanka Chopra shower Love on Mannara Chopra: कलर्स टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 शुरू हो गया है। दो दिन के अंदर ही अंदर घर में कई हंगामे हो गए हैं, जिसे देख टीआरपी में भी शो को फायदा होने जा रहा है। हर बार की तरह इस सीजन को सलमना खान होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। से में मेकर्स ने घर में मिर्च मसाला लगाने के लिए कई बड़े सेलेब्स को घर में शामिल किया है। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कजिन मन्नारा चोपड़ा के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है।
दरअसल इस बार बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा भी कंटेस्टेंट के शो में नजर आ रही हैं। ऐसे में कुछ ही देर पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी छोटी को शो के लिए शुभकामनाएं देने के लिए बचपन की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उस समय की है जब एक्ट्रेस मिस वर्ल्ड बनी थी और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) छोटी थीं। इस तस्वीर को देख फैंस दोनों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें की मन्नारा प्रियंका की बुआ की लड़की है।
ऐसे में कहा जा रहा है की प्रियंका के इस पोस्ट से मन्नारा की फैन फॉलोइंग में इजाफा हो जाएगा और वो नॉमिनेशन से बच सकती हैं। साथ ही इस समय मन्नारा समेत अभिषेक कुमार और नवीद घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं, लेकिन एक्ट्रेस वोट रैंकिंग में सबसे उपर चल रही हैं। बिग बॉस इस बार पक्षपात करते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही घर को तीन मकान में बांट दिया है, जिससे टीआरपी में इजाफा हो सके।
