Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 17 सुर्खियों में छाया हुआ है। शो 15 अगस्त को ऑनएयर होने वाला है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर फैंस काफी उत्सुक है। परिणीति- प्रियंका चोपड़ा की कजन मन्नारा शो में शामिल होंगी। मन्नारा का असली नाम है बार्बी हांडा है। मन्नारा ने कई फिल्मों में काम किया है। प्रियंका की कजन पिछले दिनों विवादों में थी। एक्ट्रेस के किस करने का वीडियो सोशल मडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
Mannara Bigg boss 17 (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- 20 साल बाद रवीना टंडन संग फिर काम करने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमने साथ में कई हिट फिल्में दी है...
मन्नारा को एक डायरेक्टर ने गाल पर किस कर लिया था। वायरल वीडियो की वजह से एक्ट्रेस काफी चर्चा में थी। एक्ट्रेस ने बाद में इस विवाद को लेकर सफाई दी थी। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों से की थी।
कौन हैं मन्नारा चोपड़ा?
एक्ट्रेस ने साल 2014 में एक्टिंग डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने फिल्म जिद से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने भर-भरकर बोल्ड सीन्स दिए थे। एक्ट्रेस की ये फिल्म फ्लॉप रही थीं। भले ही हिंदी में एक्ट्रेस का करियर नहीं चला। लेकिन साउथ में वो काफी हिट है। लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। मन्नारा के अलावा सलमान खान के शो में मुनव्वर फारुखी भी नजर आने वाले हैं। मुनव्वर ने बिग बॉस से पहले लॉकअप में हिस्सा लिया था।
