Bigg Boss 17: प्यार की बौछार करने आए Neil-Aishwarya , सलमान खान ने फसा दी बीच में हड्डी

Bigg Boss 17 Neil-Aishwarya: अब फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक नील भट्ट( Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) ने बेहद जबरदस्त अंदाज में एंट्री मारी है। उनका जोश देख सलमान खान के चेहरे पर मुस्कान आ गई। दोनों की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया लेकिन इनके बीच में एक हड्डी आ गई। आइए इनकी एंट्री पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss 17 Neil-Aishwarya: बिग बॉस सीजन 17 अपने धांसू अंदाज में शुरू हो गया है। शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए सलमान खान( Salman Khan) ने तोहफा दिया है। शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट की एंट्री हो रही है। अब तक सलमान खान के लाजवाब घर में मन्नार चोपड़ा( Mannaar Chopra) और मुनव्वर फारूकी( Munawar Farukhi) ने एंट्री ले ली है। अब फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक नील भट्ट( Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा( Aishwarya Sharma) ने बेहद जबरदस्त अंदाज में एंट्री मारी है। उनका जोश देख सलमान खान के चेहरे पर मुस्कान आ गई। दोनों की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया लेकिन इनके बीच में एक हड्डी आ गई। आइए इनकी एंट्री पर एक नजर डालते हैं।

Aishwarya-neil in Bigg Boss 17

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने व्हाइट ट्विनिंग कर शो में एंट्री ली। एक रोमांटिक और जोश भरे डांस परफॉर्मेंस के साथ कपल ने अपना जोश दिखा दिया। वहीं सलमान खान ने भी दोनों शादीशुदा कपल के मजे लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी । दोनों कपल की कुंडली बताते हुए सलमान ने दोनों के बीच पहले ही दीवार खीच दी। इसी के साथ कपल के बीच हड्डी बनाने के लिए एक और सदस्य ने एंट्री ली वह कोई और नहीं बल्कि इस सीजन का विदेशी मेहमान नाविद सोले( Navid Sole) है। आते ही सलमान खान ने दोनों के साथ नावेद को बैठा दिया और खूब सारे मजे लिए। घर में एंट्री करने के बाद तीनों सदस्यों ने पहले गए हुए सदस्य से मुलाकात की और घर के रूल समझे।

End of Feed