Bigg Boss 17 Next Elimination : बिग बॉस 17 इन दिनों फैंस के बीच छाया हुआ है। सलमान खान का शो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में हुए वीकेंड के वार में शो का पहला वोट आउट हुआ जिसमें सोनिया बंसल( Soniya Bansal) को घर के बाहर का रास्ता दिखाया गया। इसी के साथ घर में दो नए सदस्यों मनस्वी ममगई और समर्थ जुरेल की एंट्री हुई। जिसके बाद शो बेहद दिलचस्प हो गया है। अब बिग बॉस के चाहने वालों को अगले हफ्ते के वोट आउट की चिंता सता रही है। आइए आपको बताते हैं कि अगले हफ्ते किन सदस्यों का नंबर आने वाला है।
अगले हफ्ते होने वाले एलिमिनेशन को लेकर फैंस की चिंता बढ़ रही है। फैंस अपने फेवरेट सदस्य को बचाने के लिए जमकर वोट कर रहे हैं। बता दें कि अगले हफ्ते होने वाले वोट आउट में नील भट्ट(Neil Bhatt) , ईशा मालवीयI( Isha Malviya) , सना रईस( Sana raes Khan) खान और मनस्वी ममगई ( Manasvi Magmai) पर एलिमिनेशन की तलवार लटकने वाली है। इन चार सदस्यों में से किसी एक को बिग बॉस का घर छोड़ना पड़ सकता है। बता दें कि नील भट्ट और सना रईस खान का यह दूसरा वोट आउट होगा जब वह एलिमिनेट होंगे। दोनों को इस बार बचने के लिए जोर लगाना पड़ेगा।
