Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों देखा जा रहा है कैसे कंटेस्टेंट एक दूसरे की धज्जियाँ उड़ाने में लगे हुए हैं। साथ ही हर हफ्ते सलमान खान कंटेस्टेंट को झाड़ते हुए नजर आते हैं। ऐसे में इन दिनों घर में वाइल्डकार्ड एंट्री को लेकर मेकर्स सितारों की अप्रोचा कर रहे हैं। लुक ही समय पहले कोरियन सिंगर औरा ने घर में कदम रखा। लेकिन अब खबर आ रही है अब एक हसीना की एंट्री होने जा रही है, जिसका सीधा कनेक्शन मुनावर से है।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के मेकर्स ने मुनावर फारुकी की रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान (Ayesha Khan) को अप्रोच किया है। दरअसल कुछ ही समय पहले एक इंटरव्यू के दोरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि मुनावर फारुकी (Munawar Faruqui) एक समय पर दो लड़कियों की डेट कर रह थे। आगे वो बताती हैं कि एक म्यूजिक वीडियो के लिए मैसेज किया था। लेकिन वह एल्बम कभी नहीं आया, लेकिन उन्होंने आयशा को बताया कि उनका ब्रेकअप हो गया है और वह अकेले हैं।
इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आयशा ने बताया कि जब वह बिग बॉस में गए तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उनकी फोटो देखी। हालांकि अभी तक इस वाइल्डकार्ड खबर ना ही मॉडल और मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
