बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17): फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो में आयशा खान (Ayesha Khan) ने आते ही मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) पर एक साथ दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा भी आयशा ने मुनव्वर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। आयशा की वजह से मुनव्वर की इज्जत की धज्जियां उड़ रही हैं। मुनव्वर ने आयशा से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी ली थी। इसके बाद से दोनों के बीच में अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। कल के एपिसोड में मन्नारा ने गुस्से में मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड का जिक्र किया था। हालांकि बाद में मन्नारा ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली थी।
Munawar Faruqui, Ayesha khan and Nazila (credit pic: instagram)
मुनव्वर (Munawar Faruqui) की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम एक बार फिर घर में लिया गया। इसके लिए आयशा अपने आप को जिम्मेदार मानते हुए नाजिला से माफी मांगती है। अब इस पूरे मामले पर नाजीला सिताशी ने रिएक्टर किया है। नाजीला ने ट्वीट कर लिखा, कुछ महिलाएं सच में महिलाओं को सपोर्ट करती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं दूसरी महिला को सपोर्ट करने का दिखावा करती हैं ताकि उन्हें पुरुष का अटेंशन मिल सके।
नाजीला ने आयशा पर कसा तंज
नाजीला ने अपने ट्वीट में किसी का नाम लिखा है। नाजीला के क्रिप्टक पोस्ट को यूजर्स आयशा खान (Ayesha Khan) से जोड़ रहे हैं। शो में आने के लिए आयशा ने सोशल मीडिया पर मुनव्वर की गर्लफ्रेंड होने का दांवा किया था। इस वजह से उन्हें शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी।
