Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। घरवालों के बीच में हर छोटी-छोटी बात को लेकर मुद्दा बनता है। घर में हाल ही में कैप्टेंसी टास्क हुआ। इस टास्क के दौरान घरवालों ने एक- दूसरे को नॉमिनेट किया जिसे वो कैप्टन नहीं बनाना चाहते हैं। कैप्टेंसी के टास्क में समर्थ जुरेल ने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) का नाम लिया। वहीं, अभिषेक ने मन्नारा (Mannara Chopra) का नाम लिया है। अभिषेक और मन्नारा के बीच में कोल्ड वॉर शुरू हो गई है। इधर मन्नारा और मुनव्वर फारुकी ( Munawar Faruqui) की दोस्ती में दरार पड़ गई है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है।
Mannara and Munawar (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने नेशनल टेलीविजन पर किया आयशा खान को प्रपोज, समर्थ ने लगाया कॉमेडियन पर घिनौना आरोप
कैप्टेंसी टास्क के बाद मन्नारा मुनव्वर से बात करते हुए नजर आती है। मन्नारा मुनव्वर से कहती हैं कि जब तुम्हारी कैप्टेंसी थी तो मुझे पता है कि तुझे पॉवर का कितना शौक है। अब तू जो ये कर रहा है मन्नारा नहीं मन्नारा नहीं क्योंकि ये तेरी बाहर की दोस्त आई है। तुझे लगता है कि मैं इम्युनिटी में उसे शायद घर से बाहर भेज दूंगी।
मुनव्वर ने मन्नारा संग खत्म की दोस्ती
इस पर मुनव्वर कहते हैं कि आपकी जो उम्मीदें है मुझसे मैं उन पर कभी खरा नहीं उतर सकता हूं। इसलिए मुझे लगता है कि हम इस शो में अब से दोस्त नहीं है। मन्नारा कहती हैं कि आप सभी रिश्तों को इसलिए अधूरा छोड़ते हैं। इस पर मुनव्वर कहते हैं कि घर में मुझे पहली बार क्लियैरिटी मिली है।
