Bigg Boss 17: घर में आते ही मुनव्वर फारुकी- मन्नारा चोपड़ा में हुईं तीखी बहस, ऐश्वर्या शर्मा को बिग बॉस ने लगाई फटकार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 15, 2023, 11:00 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का धमाकेदार सीजन ऑनएयर हो चुका है। घर में आते ही मुनव्वर और मन्नारा के बीच बहस देखने को मिली। बिग बॉस के कन्फेशन रूम में दोनों के बीच छोटी सी बात को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 शुरू हो गया है। घर में सबसे पहले मन्नारा चोपड़ा की एंट्री हुई है। घर में आते ही मुनव्वर फारुकी और मन्नारा के बीच पंगा देखने को मिला है। बिग बॉस ने घर में आते ही मन्नारा से कहा था कि आपको सभी घरवालों के बताना होगा कि उन्हें अपना मकान नंबर चुनना होगा। लेकिन मुनव्वर मन्नारा की बातों पर भरोसा नहीं करते हैं। इस बात को लेकर बिग बॉस दोनों को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं।

End of Feed