Bigg Boss 17: घर में चलेगी ईशा- अभिषेक के प्यार की हवा, मन्नारा ने छोड़ा दिल वाला घर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 23, 2023, 01:33 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का पहला वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। घर में मस्ती और धमाल के साथ सलमान ने ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की क्लास लगाई थी। बिग बॉस घरवालों को एक बार फिर अपने मकान बदलने का मौका देंगे।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 सुर्खियों में छाया हुआ है। कंटेस्टेंट्स ने पहले ही हफ्ते से दर्शकों को एंटरटेन करना शुरू कर दिया है। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड का वार पर घरवालों के साथ जमकर मस्ती की। इस बार शो की थीम अलग है। घर को दिल, दिमाग और दम के हिस्से में बांटा गया है। घर में पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स को चुनना था कि वो घर के किस हिस्से में रहना चाहता है। उसी हिसाब से गेम खेलना चाहते हैं। अपने रूम चुनने के बाद कई कंटेस्टेंट्स अपना घर बदलना चाहते हैं।

End of Feed