Bigg Boss 17: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। घर में आते ही कंटेस्टेंट्स ने अपनी गेम खेलनी शुरू कर दी है। कंटेस्टेंट्स शो को हिट बनाने में जुट गए हैं। शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्या, मुनव्वर फारुकी, सना रहीस खान, मन्नारा चोपड़ा, फिरोजा खान ने हिस्सा लिया है। घर में सबसे पहले मन्नारा चोपड़ा ने एंट्री ली थी।
Bigg Boss 17 Mannara Chopra (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: पहले नॉमिनेशन टास्क में घरवाले इस हसीना को करेंगे टारगेट, नए प्रोमो में हुआ खुलासा
मन्नारा प्रियंका चोपड़ा की कजन हैं। एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों में काम किया है। जब उन्होंने घर में एंट्री ली है। तो वो दर्शकों को काफी इरिटेटिंग लगी थी। लेकिन अब मन्नारा को दर्शक पंसद कर रहे हैं।
मन्नारा दर्शकों को लगी एंटरटेनिंग
मन्नारा शो में काफी एंटरटेनिंग लग रही हैं। शो में फैंस को मन्नारा और मुनव्वर की क्यूट बॉन्डिंग पसंद आ रही हैं। एक्ट्रेस शो में ओपनियन देती है। उनका क्यूट अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में मुनव्वर, मन्नारा और रिंकू धवन को अपना फेवरेट बताया है। मन्नारा घर की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट हैं।
ट्विटर पर मन्नारा ट्रेंड कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, मन्नारा चोपड़ा मस्त। दूसरे यूजर ने लिखा, मन्नारा चोपड़ा सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग है। सोशल मीडिया यूजर्स मन्नारा को क्यूट बता रहे हैं। घर में हाल ही में नॉमिनेशन टास्क हुआ। नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो मेकर्स ने शेयर कर दिया है।
