Bigg Boss 17: इस हफ्ते घर से खानजादी (Khanzaadi) बाहर हो गई है। खानजादी ने घर से निकलने के बाद बताया कि उनका घर में अनुभव कैसा था। शो में खानजादी और अभिषेक के लव हेट रिलेशनशिप ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। लोगों के कहना था कि गेम के लिए खानजादी ने अभिषेक (Abhishek Kumar) संग लव एंगल स्टार्स किया है। इसके अलावा दोनों का कंबल के अंदर लिपलॉक का वीडियो भी वायरल हुआ था। अब इन सभी बातों पर खानजादी ने चुप्पी तोड़ी है। खानजादी ने घर से बाहर निकलने के बाद कहा है कि उनकी अभिषेक के साथ बॉन्डिंग थी। वो रियल थी।
Khanzaadi and Abhishek Kumar (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: फेम के लिए Munawar Faruqui को बदनाम कर रही हैं आयशा खान, बॉयफ्रेंड ने खोली पोल
खानजादी ने कहा कि कुछ भी गेम के लिए नहीं था। ये सच है कि मुझे अभिषेक घर में सबसे रियल लगे थे। लेकिन मैं उनके प्यार में नहीं हूं। रैपर ने अभिषेक संग अपने कंबल वाले वीडियो को भी झूठ कहा है।
अभिषेक संग लिपलॉक वीडियो पर खानजादी ने तोड़ी चुप्पी
उन्होंने कहा कि मेरे और अभिषेक के बीच कभी कोई किस नहीं हुई है। उस वीडियो को गलत तरीके से लिया गया है। अभिषेक मुझे कुछ बताने आया था और मैंने उसे कहा था जा यहां से सब गलत सोचेंगे।
इसके अलावा खानजादी ने कहा, मैं घर से बाहर निकलना चाहती थी क्योंकि मैं गेम में अपनी दिलचस्पी खो चुकी थीं। मैं उस घर से भागना चाहती थी। सभी लोग मेरी बीमारी का मजाक उड़ा रहे थे। ये सब चीजें मुझसे बर्दाशत नहीं हो रही थी। मैंने घर में अभिषेक से अपनी बातें शेयर की थी। उसने भी सबके साथ मिलकर मेरा मजाक उड़ाया था।
