Jigna Vora ने किसे बताया लंबी पारी का खिलाड़ी, सना-विक्की के रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

Jigna Vora Exclusive: जिगना वोरा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बिग बॉस 17 के सभी सदस्यों के बारे में बात की और बाहर चल रही सभी वायरल चीजों की सच्चाई सामने रखी। जिगना ने बताया कि उनका अब तक का सफर बहुत यादगार रहा और वह इस हमेशा मिस करेंगी।

Jigna Vora Exclusive: बिग बॉस 17 के छठे हफ्ते में जर्नलिस्ट जिगना वोरा( Jigna Vora) को घर से बेदखल कर दिया । सना रईस खान ( Sana Raes Khan) ने अपनी सीट पक्की की और जिगना वोरा को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया। जिगना ने घर से बाहर निकलकर टेली टॉक से खास बातचीत की और अपने इंटरव्यू में बताया कि वह बाकी सदस्यों के बारे में क्या सोचती हैं और उनकी बान्डिंग घर के अंदर कैसी है।

Jigna Vora Latest Interview

जिगना वोरा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बिग बॉस 17 के सभी सदस्यों के बारे में बात की और बाहर चल रही सभी वायरल चीजों की सच्चाई सामने रखी। जिगना ने बताया कि उनका अब तक का सफर बहुत यादगार रहा और वह इस हमेशा मिस करेंगी। अंकिता लोखंडे( Ankita Lokhande) की प्रेग्नेंसी पर जिगना ने जवाब दिया कि यह बहुत पर्सनल मामला है मैंने टेस्ट के बारे में पूछा था तो अंकिता ने रिपोर्ट नेगेटिव बताई थी, मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। अभिषेक-ईशा-समर्थ के रिश्ते पर जिगना ने जवाब दिया कि तीनों बेहद समझदारी से रह रहे हैं अपनी उम्र के हिसाब से अब तीनों समझदार हो गए हैं। वहीं ईशा( Isha Malviya) और समर्थ ( Smarth Jurel) एक-दूसरे संग रिश्ते में हैं। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की जोड़ी पर जिगना ने कहा कि पहले ये दोनों खुद को गेम में लेफ्ट आउट फ़ील कर रहे थे लेकिन अब धीरे-धीरे गेम सिख गए हैं। सना खान और विक्की के रिश्ते पर जिगना ने कहा कि बिग बॉस का घर बहुत बड़ा है मैं नहीं जानती विक्की ने कब सना का हाथ पकड़ा लेकिन ये उन दोनों का मामला है मैं नहीं जानती।

End of Feed