Bigg Boss 17: Isha Malviya ने मन्नारा को बुलाया 'बार डांसर', राजीव अदातिया ने लगाई क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 19, 2024, 12:30 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में ईशा मालवीय ने मन्नारा चोपड़ा को नॉमिनेट होने के बाद जमकर खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं, मन्नारा ने ईशा को बार डांसर तक कह दिया। इस वजह से ईशा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। राजीव अदातिया ने ट्विटर पर ईशा की क्लास लगाई है।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का फिनाले नजदीक है। फिनाले से एक हफ्ते पहले नॉमिनेशन टास्क हुआ। टास्क के दौरान टीम ए और टीम बी के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। टीम ए में मन्नारा, अभिषेक, अरुण और मुनव्वर थे। वहीं, टीम बी में अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय, विक्की जैन और आयशा खान थे। टीम बी के गलत तरीके से टास्क करने की वजह से टीम ए उन्हें घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर देती हैं।

End of Feed