Bigg Boss 17 Fight : बिग बॉस सीजन 17 का आगाज धूमधाम से हो चुका है। धमाकेदार स्टारकास्ट के साथ 17 सदस्यों ने शो में कल रात एंट्री मार ली है। वहीं एक दिन जहां छोटे मोटे झगड़े के साथ बीत गया. वहीं आज रात शो का असली खेल शुरू होने जा रहा है। जी हां घर में हर कोई एक दुसरे के साथ भिड़ता नजर आ रहा है जिसे देखकर लग रहा है कि बिग बॉस में महासंग्राम होने वाला है। एक भी ऐसा सदस्य नहीं है जो आपस में भिड़ न रहा हो। दिमाग वाले दिल से तो दिल वाले दम से लड़ाई कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों हो रही है ये लड़ाई
दरअसल बिग बॉस ने दिमाग वाले घर में रहने वाले सदस्य को टीम लीडर का खिताब दिया था। यही वो लोग थे जो एक दूसरे में घर ले काम की ड्यूटी बाटने वाले थे। रात को हुई बातचीत के अनुसार जिगना वोरा( Jigna Vora) , अनुराग डोभाल( Anurag Dhobhal) , सना ने घर के लोगों में अलग अलग काम की ड्यूटी बांट दी लेकिन सुबह होती ही काम को लेकर सबके बीच हंगामा शुरू हो गया। किसी ने कोई काम कर दिया तो किसी ने कुछ और । बिग बॉस के घर में नए नए रहने आए इन सदस्यों के बीच खूब हंगामा हो गया जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बिग बॉस ही हैं जो इस झगड़े को सुलझा सकते हैं।
