Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) के शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान (Ayesha Khan) की एंट्री हो चुकी हैं। आयशा शो में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को लेकर लगातार चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। नेशनल टेलिविजन पर मुनव्वर की इज्जत की धज्जियां उड़ रही हैं। आयशा के आने के बाद मुनव्वर की पूरी गेम खराब हो गई है। शो में आयशा ने ईशा को बताया कि वो और मुनव्वर फिजिकल रिलेशनशिप में थे। ईशा ये बात अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और विक्की (Vicky Jain) जैन को बताती हैं। अभिषेक बाद में ये बात मुनव्वर को बताते हैं कि आयश और तुम फिजकल रिलेशनशिप में थे।
Munawar Faruqui- Ayesha Khan (credit pic: instagram)
मुनव्वर इन बातों को मानने से इंकार कर देते हैं। वहीं, अभिषेक मुनव्वर से कहते हैं कि आयशा सिर्फ 21 साल की है और उनकी आगे शादी होगी। वो ये बातें नेशनल टेलीविजन पर कैसे कह सकती हैं।
आयशा संग फिजिकल रिलेशनशिप में थे मुनव्वर
इतना ही नहीं आयशा ने कहा कि मुनव्वर ने बताया था कि वो छह महीने से अपने बेटे के साथ है। ये भी झूठ है। मैं उनके साथ पिछले 2 महीने से ही। उनका बेटा वीकेंड पर कभी -कभी आता था। मुनव्वर के बारे में ये सब सुनकर घरवाले हैरान हो गए। शो में सिर्फ मुनव्वर और आयशा के बारे में बात हो रही हैं। वीकेंड पर सलमान ने मुनव्वर की जमकर लताड़ लगाई। शो के होस्ट ने मन्नारा चोपड़ा को साथ दिया और बताया कि वो गेम में कैसी दिख रही हैं।
