Bigg Boss 17 Ayesha Khan Faint: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीते सप्ताह ही 'बिग बॉस 17' में आयशा खान (Ayesha Khan) ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री मारी थी। उन्होंने 'बिग बॉस 17' (Bigg Bos 17) में आने के बाद मुनव्वर फारूकी की पोल खोलकर रख दी। साथ ही ये भी बताया वे कई लड़कियों को चीट कर चुके हैं। लेकिन इन सबसे इतर आयशा खान का हाल ही में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहोश होकर जमीन पर गिरती नजर आईं।
'बिग बॉस 17' (Bigg Bos 17) से जुड़ा आयशा खान (Ayesha Khan) का ये वीडियो देख फैंस भी हैरान रह गए। वहीं बिग बॉस के घर में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स की सांसें भी अटक गईं। 'बिग बॉस 17' से वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला कि आयशा खान मायूस होकर गार्डन में आती हैं और अचानक ही जमीन पर गिर जाती हैं। उनकी ये हालत देख बाकी कंटेस्टेंट्स दौड़कर आते हैं। मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट और अनुराग डोभाल उन्हें उठाने की कोशिश करते हैं। वहीं मुनव्वर बिग बॉस से आयशा को मेडिकल रूम में बुलाने के लिए कहते हैं।
आयशा खान के वीडियो को लेकर ट्रोल्स ने कसा तंज
बता दें कि आयशा खान (Ayesha Khan) का ये वीडियो देख कुछ लोगों ने उन्हें जमकर तंज कसा। एक यूजर ने लिखा, "एक्टिंग अच्छी है बेहोश होने की।" वहीं दूसरे यूजर ने उनका साथ देते हुए लिखा, "उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया है, वो एक्टिंग नहीं कर रही हैं।"
