Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में नया तूफान आने वाला है। घर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आयशा खान (Ayesha Khan) बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाली हैं। आयशा ने शो के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) पर डबल डेट करने का आरोप लगाया था। आयशा अब बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाली हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में आयशा मुनव्वर पर कई गंभीर आरोप लगाती हैं। उनका कहना है कि मुनव्वर जैसा दिखा रहे हैं वो वैसे बिल्कुल नहीं है। मैं उनका ये चेहरा बेनकाब करके रहूंगी।
Ayesha Khan and Munawar Faruqui (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: Ankita Lokhande और ऐश्वर्या शर्मा में हुईं तीखी बहस, नेशनल टेलीविजन पर जमकर सुनाई एक-दूसरे को खरी खोटी
वहीं, आयशा के बॉयफ्रेंड ने उन पर गंभीर आरोप लगाते है। आयशा के बॉयफ्रेंड ने वीडियो शेयर कर बताया है कि वो ऐसा सिर्फ फेम पाने के लिए कर रही हैं। मुनव्वर बेगुनाह है। इस शख्स का वीडियो द खबरी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उस शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि मैं आयशा का बॉयफ्रेंड हूं। इतना ही नहीं उस शख्स ने आयशा के साथ हुई चैट का स्क्रीनशॉर्ट भी शेयर किया है।
आयशा के बॉयफ्रेंड ने खोली पोल
वीडियो में शख्स कहता है कि आयशा झूठ बोल रही हैं। वो ये सब फेम पाने के लिए कर रही हैं। आयशा के बॉयफ्रेंड पूछते हैं कि तुम मुनव्वर को क्यों फंसा रही हो। आयशा कहती हैं इतना तो चलता है यार, पर मैं प्यार तुमसे ही करती हूं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स कंफ्यूज हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, कोई इतना झूठ कैसे बोल सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा, फेम के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं।
