Bigg Boss 17: Ankita Lokhande ने साधा Mannara chopra पर निशाना, Isha Malviya के लिए लेंगी एक्ट्रेस से पंगा

Ankita Lokhande targets Mannara chopra in Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। वहीं दूसरी ओर ईशा के लिए अंकिता लोखंडे को मन्नारा चोपड़ा पर भड़कते हुए देखा गया। जो आने वाले एपिसोड में भी जारी रहेगा। जहां अंकिता फिर मन्नारा को निशाना बनाएगी।

Ankita Lokhande targets Mannara chopra in Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और शो में दोस्ती और दुश्मनी का सिलसिला शुरु हो चुका है। वहीं शो का लेटेस्ट एपिसोड इस सीजन का पहला वीकेंड का वार था। जहां सलमान खान (Salman Khan) ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। दूसरी ओर अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बीच बहस होते हुए देखी गई। जहां अंकिता ईशामालविय(Isha Malviya) पर मन्नारा के लिए भड़कती हुई नजर आईं। अब ये सिलसिला आगे भी चलने वाला है।

Bigg Boss 17

दरअसल चैनल की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो में घर में आई कंगना रनाउत (Kangana Ranaut) घर वालों के साथ एक गेम खेलेंगी। जिसमें कंटेस्टेंट्स को ये बताना होगा कि वो घर में किसके लिए किसको निशाना बनाएंगे। जहां अंकिता लोखंडे कहती हैं कि ईशा मालवीय को नेगेटिविटी से दूर रखने के लिए मन्नारा को निशाना बनाएंगी। जिस पर मन्नारा कहेंगी कि ईशा को छोटी अंकिता नहीं बनना चाहिए।

देखें प्रोमो:

वहीं लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता और मन्नारा के बीच हुई बहस के बारे में बात करें तो मन्नारा ने ईशा को बातों बातों में कहा, ‘जो लड़की अपने बॉयफ्रेंड की नहीं हुई, वो आपकी क्या होगी।”मन्नारा के मुंह से ये लाइन सुनते ही अंकिता उन पर भड़क उठेंगी। अंकिता मन्नारा पर ईशा के कैरेक्टर पर कॉमेंट करने का आरोप लगाएंगी। अंकिता को खुद पर भड़कते हुए देख कर मन्नारा रो पड़ेंगी और कहेंगी कि वो घर में सबको डॉमिनेट करने की कोशिश कर रही हैं। ताकि ईशा की तरह सभी उनके असिस्टेंट बन कर रहें। मन्नारा इस बात पर फूट फूट कर रोती नजर आएंगी।

End Article
Swarnim Srivastavaauthor

End of Feed