Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 के में इन दिनों कई बड़ी चीजें देखने को मिल रहा है। शो में टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन संग नजर आ रही हैं। ऐसे में कुछ दिन पहले देखने को मिला था की विक्की अंकिता पर हाथ उठाने की कोशिश की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों और स्टार्स द्वारा विक्की को काफी हेट मिला। अब इस पर खुद अंकिता की मां ने बयान दिया है।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की मां वंदना फडनीस ने विक्की जैन की हरकतों का बचाव करते हुए बयान दिया है। उनका कहना है वो वीडियो बेहद ही गलत एंगल से दिखाया गया । वह विक्की जैन (Vicky Jain) को जानती है और उसके साथ रह चुकी है। और जो दिखाया जा रहा है वह बहुत गलत है क्योंकि ऐसा नहीं है। "वो बहुत प्यार करने वाला कपल है और वो एक दूसरे को प्यार करने वाला कपल है।
इसी के बीते दिन देखने को मिला की अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) कंबल के नीच रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में लोगों द्वारा कहा जा रहा है की फेम पाने के लिए विक्की जैन और अंकिता लड़ते झगड़ते हैं।
