Bigg Boss 17: पति की हरकतों के कारण दो दिन में ही परेशान हुईं अंकिता लोखंडे, लगाई घर लौटने की रट

Bigg Boss 17 Ankita-Vicky Fight : शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे( Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन( Vicky Jain) से नाराज हो गई है और यह बात इतनी बढ़ गई कि वह बिग बॉस का घर छोड़कर जाना चाहती हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Bigg Boss 17 Ankita-Vicky Fight : बिग बॉस सीजन 17 का आगाज दो दिन पहले हो गया है। जबरदस्त कंटेस्टेंट के साथ यह शो फैंस के बीच छाया हुआ है। बिग बॉस के अतरंगी घर में अपने फेवरेट स्टार को देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं वहीं घर के सदस्य भी अपने दर्शकों को एंटरटेन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बीती रात के एपिसोड में जमकर हंगामा हुआ जब घरवालों के बीच घर के काम को लेकर एक दूसरे के साथ भिड़ पड़े। यह हंगामा खत्म ही हुआ था कि अब एक और मसला खड़ा हो गया । दरअसल शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे( Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन( Vicky Jain) से नाराज हो गई है और यह बात इतनी बढ़ गई कि वह बिग बॉस का घर छोड़कर जाना चाहती हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Ankita-Vicky Fight

बिग बॉस सीजन 17 में विक्की जैन दमदार सदस्य के रूप में नजर आ रहे हैं। शो के पहले दिन से ही वह लोगों के बीच चर्चा में आए हुए हैं। अब धीरे धीरे विक्की जैन ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है जिसे खुद उनकी पत्नी पसंद नहीं कर रही है। अंकिता विक्की के दोस्ताना मिजाज से खुद को अलग पा रही है। उनका कहना है कि विक्की नए लोगों के लिए पुराने को भूल जाता है। विक्की यह खेल अकेले खेलना चाहता है और वह बेशक इसे अच्छे से खेल सकता है। लेकिन अंकिता का कहना है कि मुझे घर जाना है , विक्की को खिलाओ ये बेस्ट कंटेस्टेंट है मुझे नहीं रहना यहां। यह बात सुनकर अंकिता के फैंस के बीच खलबली मच गई हैं। अब देखना यह है कि वह अपने पति के साथ इस शो में रह पाती हैं या पहले ही दिन शो से चली जाती हैं।

End of Feed