Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। वीकेंड पर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) के बीच में बहुत बड़ा झगड़ा हुआ। दोनों की लड़ाई में विक्की जैन (Vicky Jain) और नील भट्ट (Neil Bhatt) भी उतर आए। झगड़े के दौरान हर बार की तरह ऐश्वर्या ने अपनी लिमिट क्रॉस कर दी। अंकिता संग झगड़ते हुए उन्होंने कई बातें बोली जो नेशनल टेलीविजन पर नहीं बोलनी चाहिए थी। इस वजह से ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।
Aishwarya Sharma -Ankita Lokhande (credit pic: instagram)
ऐश्वर्या और अंकिता के झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे ऐश्वर्या अपना आपा खो देती है। वहीं, अंकिता शांती से बैठकर जवाब देती है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अंकिता को क्लासी वुमन का टैग दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या शर्मा
वहीं, ऐश्वर्या को लड़ाकू वुमन का टैग मिला है। इससे पहले भी ऐश्वर्या अपने बिहेवियर की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। सलमान खान भी ऐश्वर्या को वीकेंड पर समझा चुके हैं कि आपकी इज्जत आपके हाथों में हैं। इस झगड़े के बाद अंकिता और ऐश्वर्या की कैट फाइट जग जाहिर होगी है। इसके अलावा घर में आयशा खान की बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री हुई है। आयशा ने घर में आते ही मुनव्वर की पोल पट्टी खोल दी है।
