Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर बवाल हो रहा है। घर के सदस्य छोटी-छोटी बातों को मुद्दा बना रहे हैं। इस हफ्ते पहला वीकेंड का वार होने वाला है। फैंस वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन अपनी फिल्म गणपथ के प्रमोशन के लिए पहुंचे है। दोनों घरवालों के लिए टास्क लेकर आए है। टास्क के लिए कृति और टाइगर मुनव्वर फारुकी, खानजादी, रिंकू धवन, अभिषेक कुमार, सनी आर्या को बुलाते हैं। घर के बाकी सदस्य लिविंग एरिया में इस टास्क को देख रहे होते हैं।
Abhishek -Aishwarya Fight (credit Pic: Instagram)
कृति घरवालों से कहती हैं कि जैसे हम ट्रेलर देखकर फिल्म के फ्लॉप और हिट होने का फैसला लेते है। उसी तरह बिग बॉस के घर में आपका पहला हफ्ता ट्रेलर की तरह था। आपको बताना है कि आपके हिसाब से कौन फ्लॉप है। सबसे पहले मुनव्वर ऐश्वर्या शर्मा का नाम लेते हैं। मुनव्वर कहते हैं कि मैंने जैसा सोचा था उन्हें लेकर वैसा कुछ नहीं दिखाई दिया। अभिषके भी ऐश्वर्या का नाम लेते हैं।
अभिषेक और ऐश्वर्या में हुई बहस
अभिषेक कहते हैं कि दोनों पति- पत्नी आपस में लगे होते है। घर में तो दिखाई नहीं देते हैं। इस बात पर ऐश्वर्या भड़क जाती है। ऐश्वर्या जवाब में कहती हैं, मैं ऐसा ही हूं, मैं ऐसा ही हूं। किसी को दबाकर खुद नहीं आगे उठती हूं। आपकी तरह दूसरों की लाइफ डिस्कस नहीं करती हूं। दोनों एक- दूसरे के साथ झगड़ते हुए नजर आते हैं।
