Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 की शुरुआत के साथ ही घर में लड़ाई झगड़े भी शुरू हो गए हैं। सबसे ज्यादा झगड़े अभिषेक कुमार के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ हो रहे हैं। बिग बॉस के घर में एंट्री के वक्त ही अभिषेक और ईशा माल्वीय की लड़ाई हो गई। सलमान के सामने ही दोनों भिड़ गए। जिसके बाद बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में सनी आर्या, अरुण श्रीकांत और सोनिया बंसल संग तगड़ी लड़ाई हो जाती है। जिसके बाद अब बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक की एक बार फिर अरुण श्रीकांत संग धक्का मुक्की होती नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: इस सदस्य को जमकर सपोर्ट कर रहें हैं Elvish Yadav, जीतने के लिए लगा देंगे एड़ी चोटी का जोर!!
अगर बिग बॉस के इस सीजन के सबसे लड़ाकू कंटेस्टेंट्स की बात हो तो अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) का नाम सबसे ऊपर आने वाला है। क्योंकि बिग बॉस की शुरुआत से ही उन्होंने अपने रंग दिखा दिए हैं। घर के बाकी कंटेस्टेंट्स का मानना है कि अभिषेक छोटी-छोटी बातों पर चिल्लाने लगते हैं। अब उनकी दोबारा लड़ाई हो गई है। आइए बिग बॉस के इस नए प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।
दोबारा भिड़े अभिषेक और अरुण
अरुण ने पहले ही साफ कर दिया है कि उन्हें अभिषेक का ये बिहेवियर बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। अरुण के अनुसार वह फालतू में लड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में अभिषेक और अरुण एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की भी करते दिख रहे हैं।
