Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar: डॉक्टर के साथ बदतमीजी पर शालीन भनोट को पड़ी डांट, श्रीजिता डे घर से हुईं बेघर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 12:34 AM IST

Bigg Boss Season 16 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस सीजन 16 वीकेंड का वार में श्रीजिता डे घर से बेघर हो गईं हैं। वहीं, डॉक्टर के साथ बदतमीजी करने पर सलमान खान ने लगाई शालीन भनोट की क्लास। जानिए क्या हुआ बिग बॉस के शनिवार के वीकेंड का वार में।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 से श्रीजिता डे घर से बेघर होने वाली पहली कंटेस्टेंट
  • डॉक्टर की बेइज्जती पर सलमान खान ने शालीन की लगाई क्लास।
  • थैंक गॉड का प्रमोशन करने पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह।

Bigg Boss 16, Weekend Ka Vaar Highlights: बिग बॉस सीजन 16 के दूसरे वीकेंड का वार में इस सीजन का पहला एविक्शन हुआ। श्रीजिता डे घर से बेघर हो गई हैं। वहीं, पिता की सलाह के बाद सुंबुल तौकीर खान, शालीन भनोट और टीना की दोस्ती में दरार आई। वहीं, इस हफ्ते डॉक्टर के साथ बदतमीजी करने पर सलमान खान ने शालीन भनोट को जमकर डांटा। अपनी अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड को प्रमोट करने के लिए रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा शो में पहुंचे थे।

Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar: डॉक्टर के साथ बदतमीजी पर शालीन भनोट को पड़ी डांट, श्रीजिता डे घर से हुईं बेघर

बिग बॉस 16 वीकेंड का वार में सुंबुल के पिता की डांट के बाद शालीन भनोट रोने लगते हैं। वहीं, टीना दत्ता कहती हैं कि वह कांप रही है। इस दौरान सुंबुल आकर दोनों से माफी मांगती हैं। शालीन उन्हें समझते हैं कि उन्हें अपने अतीत में बहुत कुछ झेला और देखा है। बकौल शालीन, 'मेरा एक बेटा है, मैं नहीं चाहता हूं कि 10 या 20 साल की उम्र में जब वह ये शो देखे तो वह कहे कि उसके पिता एक लड़की की भावनाओं से खेल रहे हैं, जो केवल 18 साल की है। मैं अपने बेटे की आंखों में नहीं गिरना चाहता हूं। मैं अपने बेटे को प्यार करता हूं तो सुंबुल मुझसे दूर रहे। शो में ये बहुत अलग दिख रहा है।'

End of Feed